सुशासन तिहार से नदारद सीडीपीओ को कलेक्टर ने थमाया नोटिस

सुशासन तिहार से नदारद सीडीपीओ को कलेक्टर ने थमाया नोटिस


बिलासपुर, 08 अप्रैल 2025:
जिले में चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सकरी परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) श्रीमती अनुराधा आर्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार, श्रीमती आर्य की ड्यूटी तखतपुर विकासखंड के काठाकोनी-पेण्डारी क्लस्टर में प्रभारी अधिकारी के रूप में निर्धारित की गई थी। निरीक्षण के दौरान वे आज सुबह 10 बजे अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित पाई गईं।

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना न सिर्फ कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि इसे स्वेच्छाचारिता, शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता और कदाचरण की श्रेणी में भी रखा गया है। यह आचरण सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है।

नोटिस में निर्देश दिया गया है कि श्रीमती आर्य व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने ड्यूटी से गैरमौजूद रहने के संबंध में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें। ऐसा न करने की स्थिति में उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *