

मुंगेली, 08 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत सरगांव और नगर पालिका लोरमी में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
नगर पंचायत सरगांव स्थित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित शिविर में विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। इस दौरान लोगों को आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं नगर पालिका लोरमी के वन डिपो परिसर राम्हेपुर में आयोजित समाधान शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
शिविर में किसानों को अरहर मिनी किट, केसीसी चेक, हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, आभा कार्ड, पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत चेक तथा दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र, बैशाखी और छड़ी प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को बैग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
धरदेई में 09 जून को लगेगा समाधान शिविर
सुशासन तिहार के तहत 09 जून को पथरिया विकासखंड के ग्राम धरदेई में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में धरदेई क्लस्टर के 26 गांवों के ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Founder & Chief Editor, Khabar36garh
Mobile no. +917723899232
.
.
📍 BILASPUR: छत्तीसगढ़
👩💻 पेशेवर सफ़र:
-
Khabar36garh के स्थापना से ही पहले दिन से जुड़ी
-
15+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, ग्रामीण और शहरी खबरों का गहन कवरेज
-
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और संस्कृति जैसे विषयों में विशेष लेखन
🖋️ नेतृत्व दृष्टिकोण:
-
बेबाक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता
-
टीम बिल्डिंग और मेटाडाटा रिपोर्टिंग
-
पाठकों और समाज के बीच पुल बनाने में अग्रणी
- 📢 विज्ञापन दें — Khabar36garh के साथ!
- ✅ अपने ब्रांड, सेवा या उत्पाद को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाएं।
✅ विश्वसनीयता, व्यापक कवरेज और सटीक टार्गेटिंग के साथ प्रचार करें।—🔗 संपर्क करें अभी:📧 ईमेल: info@khabar36garh.co.in
📱 मोबाइल / WhatsApp (विज्ञापन हेतु):
🎯 📞 +91-77238-99232 (Direct Ad Enquiry) 🔥
🕒 24×7 उपलब्धता | Fast Response
📱 फेसबुक / ट्विटर: @MaltiKurrey—📌 “बात सिर्फ ख़बर की नहीं, आपके ब्रांड की भी है!”
🎯 Khabar36garh — भरोसेमंद मीडिया, प्रभावी प्रचार।